Mahabharat News

हिंदी समाचार

मुल्तानीपुर–तुलापुर में विशाल कंबल वितरण एवं सम्मान समारोह, जनसैलाब उमड़ा:

मुल्तानीपुर–तुलापुर में विशाल कंबल वितरण एवं सम्मान समारोह, जनसैलाब उमड़ा

महाकाल आध्यात्मिक सेवा संस्थान के तत्वाधान यह कार्यक्रम संपन्न हुआ सादर प्रणाम:
प्रतापगढ़। विकासखंड लक्ष्मणपुर के मुल्तानीपुर–तुलापुर गांव में आयोजित विशाल कंबल वितरण एवं सम्मान समारोह में जरूरतमंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम का उद्घाटन जनसत्ता दल के जिला अध्यक्ष राम अचल वर्मा ने किया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए इसे ठंड के मौसम में गरीबों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बड़ी राहत बताया।
इस कार्यक्रम का संयोजन सुनील सिंह ‘पलालू’ द्वारा किया गया, जबकि आयोजन बजरंग सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह उर्फ शशि सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उद्घाटन के दौरान राम अचल वर्मा ने कहा कि समाजसेवी संगठनों द्वारा इस तरह के कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करते हैं।
कंबल वितरण के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग मौजूद रहे। आयोजकों ने जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक कंबल वितरित किए तथा समाजसेवा में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
स्थानीय लोगों ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे सामाजिक एकता और मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

About Post Author