Mahabharat News

हिंदी समाचार

नेत्रदान महादान:  संत कमल नयन दास शास्त्री

अंधता के निवारण में कल्याणम करोती की भूमिका अहम: कमिश्नर


गोंडा/ लखनऊ। श्री धाम अयोध्या स्थित मणि राम छावनी के पूज्य संत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी संत कमल नयन दास शास्त्री ने कहा कि नारायण को प्रसन्न करने का सबसे उत्तम मार्ग नर सेवा है। उसमें भी नेत्र रोगियों की सेवा, उपचार का रास्ता बहुत अहम है। यह बातें उन्होंने मणि राम छावनी सेवा ट्रस्ट और कल्याणम करोती के संयुक्त तत्वाधान में गोंडा मुख्यालय जिला कचहरी गेट पर स्थित हरि नारायण सावित्री देवी मिनी चेरिटेबल क्लिनिक के माध्यम से संचालित श्री दीन बंधु निः शुल्क नेत्र परीक्षण केंद्र के शुभारंभ के बाद उपस्थित आम जनमानस को बतौर मुख्य अतिथि समंबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर देवी पाटन मंडल गोंडा के मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने कहा कि नेत्र रोगियों के लिए कल्याणम करोती संस्था लखनऊ ने बहुत सराहनीय कार्य किया है। नेत्र रोगियों की पीड़ा को समझना संस्था के महामंत्री राष्ट्र गौरव जैसे समाजसेवी ही समझ सकते हैं। कार्यक्रम में गोंडा की मुख्य विकास अधिकारी आईएस अंकिता जैन ने कहा कि जनमानस के सहयोग से बहुत कुछ संभव है। प्रशासन और जनता एकसाथ बहुत कुछ कर सकते है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर रश्मि वर्मा ने कहा कि नेत्र के क्षेत्र में दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय अयोध्या का कार्य बहुत सराहनीय है। स्वास्थ्य विभाग का कार्य कल्याणम करोती संस्था कर रही है। इसका सहयोग होगा। इस अवसर पर प्रबंधक दीन बंधु अस्पताल डी एन मिश्रा, यूडी मिश्रा,यूबी पाठक, प्रमुख समाज सेवी संजय जायसवाल, मिनी जायसवाल, शेर बहादुर सिंह भूपेंद्र प्रकाश आर्य,राजेश श्रीवास्तव,डॉक्टर टीपी जायसवाल, सुनीता जायसवाल,शिव कुमार सोनी, राजीव रस्तोगी नेत्र सर्जन डॉ आकाश,समाजसेवी विजय श्रीवास्तव और समाज सेविका मनीषा झा ने कमिश्नर,सीडीओ और सीएमओ को शाल और श्री राम लला सरकार का चित्र देकर सम्मानित किया। संचालन डॉ ओंकार पाठक और संजय शुक्ला ने किया।

About Post Author